तकनीकी निगरानी और CEIR पोर्टल से पुलिस को मिली सफलता
लखनऊ, 13 सितम्बर। राजधानी लखनऊ की महानगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 34 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 5,60,000 रुपये आंकी गई है। सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।
पुलिस की कार्रवाई
इस अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अंकित कुमार और थाना महानगर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने किया। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल सर्विलांस और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से लगातार ट्रेसिंग कर यह उपलब्धि हासिल की।
नागरिकों ने जताया आभार
बरामद मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने लखनऊ पुलिस के प्रति आभार जताया और इस कार्य की सराहना की। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की तकनीकी मदद से चोरी या गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी का सिलसिला जारी रहेगा।
पुलिस की अपील
थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत नज़दीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर भी रिपोर्ट दर्ज करें। इससे मोबाइल की ट्रेसिंग और बरामदगी में आसानी होगी।