Edition

ग्राम पंचायत सकरारा की सड़कों की हालत खस्ता, जिम्मेदार बेपरवाह

SHARE:

ग्राम पंचायत सकरारा की सड़कों की हालत खस्ता, जिम्मेदार बेपरवाह

मछरेहटा। ग्राम पंचायत सकरारा (विकास खंड मछरेहटा) की सड़कों की जर्जर हालत से ग्रामीण त्रस्त हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और टूटी पटरियाँ लोगों के आवागमन में बड़ी बाधा बन रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़कें लंबे समय से खराब हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की मरम्मत नहीं कराई गई। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग और पंचायत स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हाल ही में खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था, जहां उन्होंने भी सड़कों की खस्ता स्थिति देखी, मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सकरारा गांव के अजय कुमार, प्यारे लाल, मान सिंह और अवनीश कुमार का कहना है कि बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

                                   Co Editor chandra kumar pandey 

                                                   Iconic India News 

सबसे ज्यादा पड़ गई