UP: डीजीपी राजीव कृष्ण ने कफ सिरप केस पर की प्रेस वार्ता, ड्रग माफिया के खिलाफ बड़े अभियान का खुलासा - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

UP: डीजीपी राजीव कृष्ण ने कफ सिरप केस पर की प्रेस वार्ता, ड्रग माफिया के खिलाफ बड़े अभियान का खुलासा

SHARE:

लखनऊ। अवैध ड्रग माफिया पर नकेल कसने के लिए यूपी पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। सोमवार को डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रेस वार्ता कर कफ सिरप केस में अब तक हुई कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि FSDA के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कई राज्यों के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
डीजीपी ने बताया कि कोडीन आधारित कफ सिरप से जुड़े प्रकरणों में अब तक 128 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। अभियान के दौरान सोनभद्र में एक ट्रक और गाजियाबाद में चार ट्रक कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इसके साथ ही सोनभद्र, रांची और गाजियाबाद से कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है।
उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क में शामिल पांच प्रमुख स्टॉकिस्ट में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक की कार्रवाई में कुल 32 आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मध्यप्रदेश से मिली सूचनाओं के आधार पर भी जांच की गई, लेकिन एमपी में बनाए जा रहे सिरप का इस अवैध नेटवर्क से कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया है। मामले में सौरभ त्यागी, भोला जायसवाल और विभोर राणा की गिरफ्तारी की पुष्टि भी उन्होंने की।
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश के 40 जिलों के थोक विक्रेताओं की जांच-पड़ताल की जा रही है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई