सीतापुर / ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने हेतु बेंच की व्यवस्था कराई गई है। इस पहल से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं आम नागरिकों को बैठने में सुविधा प्राप्त हो रही है।
ग्राम प्रधान सुमन मौर्या के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में लगातार जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर बेंच लगाए जाने से राहगीरों, पंचायत आने वाले ग्रामीणों तथा कार्यक्रमों के दौरान लोगों को काफी राहत मिल रही है। ग्रामीणों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अब खड़े रहकर प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती।
ग्राम प्रधान सुमन मौर्या ने बताया कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि सभी वर्गों को सुविधा मिल सके। आने वाले समय में पंचायत द्वारा अन्य जनकल्याणकारी कार्य भी कराए जाएंगे।
ग्रामीणों में इस कार्य को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और ग्राम पंचायत परसौली में हो रहे विकास कार्य चर्चा का विषय बने हुए हैं।