Edition

best news portal development company in india

चन्दौली पुलिस की बड़ी कामयाबी: जाली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में उपकरण व नकली मुद्रा बरामद

SHARE:

चन्दौली। उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले में अलीनगर पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जाली नोट बनाने और उनकी सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। इनके पास से भारी मात्रा में छपे हुए नोट और नोट बनाने के आधुनिक उपकरण बरामद हुए हैं।
​यूट्यूब से सीखी तकनीक, इंस्टाग्राम से मंगवाए उपकरण
​पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त उधम सिंह यादव (42 वर्ष, निवासी महदेवा अमिलाई) ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसने यूट्यूब और गूगल के जरिए नकली नोट छापने की तकनीक सीखी थी। इसके लिए आवश्यक मशीनें और उपकरण उसने इंस्टाग्राम पर मिले एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से खरीदे थे।
​गिरोह का संचालन 3,500 रुपये के जाली नोटों के बदले 1,000 रुपये असली लेने के मुनाफे पर किया जा रहा था।
​बरामदगी का विवरण
​मानसनगर गेट के पास स्थित एक मकान पर दी गई दबिश में पुलिस को निम्नलिखित सामान मिला है:
​नकली नोट: 100 रुपये के 55 पूरी तरह तैयार नोट और 452 अर्ध-निर्मित नोट।
​उपकरण: हाई-टेक प्रिंटर, लैमिनेटर मशीन, लैपटॉप और वाटरमार्क शीट्स।
​नगदी: अभियुक्त की तलाशी के दौरान जेब से 1,300 रुपये के अतिरिक्त जाली नोट बरामद।
​घेराबंदी और गिरफ्तारी
​22 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आलमपुर अंडरपास के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस टीम को देख अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया, पुलिस महानिरीक्षक वैभव कृष्ण और एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सफल हुई।
​कानूनी कार्रवाई
​गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 182/26 के तहत धारा 178, 179, 180 और 181 (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य नेटवर्क और इंस्टाग्राम पर उपकरण उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है।
​पुलिस टीम की मुख्य भूमिका:
​अलीनगर टीम: प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, शरद गुप्ता, उ0नि0 अनिल कुमार यादव व अन्य।
​स्वाट टीम: प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, हे0का0 राणाप्रताप सिंह, अरविन्द भारद्वाज व अन्य।