Edition

रालामऊ में जंगली जानवर का हमला, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव के घर की बछिया बनी शिकार

SHARE:

सीतापुर: रालामऊ क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय दहशत फैल गई जब एक भेड़िये ने गांव में घुसकर एक बछिया को अपना शिकार बना लिया। यह घटना गांव निवासी जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव के घर पर हुई, जहां बंधी हुई बछिया पर अचानक हमला कर दिया गया।

जब तक परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक जंगली जानवर बछिया को गंभीर रूप से घायल कर चुका था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने और गांव में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।

Reporter- Abhishek Shukla

सबसे ज्यादा पड़ गई