Edition

best news portal development company in india

चंदौली जनपद मे बनेगा पर्यटन का नया हब: औरवाटांड़ जलप्रपात व छानपातर दरी पर विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

SHARE:

जिला संवाददाता: सुरेंद्र सिंह नागवंशी

चंदौली: जनपद के नौगढ़ क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। प्राकृतिक रूप से समृद्ध औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन स्थलों को पिकनिक और एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।
प्रस्तावित विकास कार्यों के तहत यहां एडवेंचर गतिविधियां, बच्चों के लिए पार्क, वॉच टावर, कैंटीन तथा पर्यटकों के लिए बैठने व विश्राम की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए झरनों के किनारे रेलिंग, सुरक्षित मार्ग और महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया है।
इस योजना में पर्यटन विभाग और वन निगम की संयुक्त भागीदारी होगी, जिससे क्षेत्रीय विकास के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
गौरतलब है कि नौगढ़ के ये प्राकृतिक स्थल पहले से ही स्थानीय पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं। अब सुविधाओं के विस्तार के साथ यहां पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।