ICONIC INDIA NEWS | सुनील मिश्रा
वाराणसी: रामनगर थाना क्षेत्र में सफाई कर्मचारी के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल 2026 को सफाई कर्मचारी दयाराम (पुत्र स्व. इंद्र राम) सगरा पानी टंकी स्थित साईं बाबा मंदिर के पास सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान संजय (पुत्र मूरत) ने अपने टोटो (ऑटो) से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए दयाराम के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना रामनगर, वाराणसी में धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हालांकि, मुकदमा दर्ज होने के बावजूद तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है,