Edition

best news portal development company in india

समाजसेवा करना ही मेरा कर्तव्य – समाजसेवी रिंकू सोनकर

SHARE:

चकिया, चंदौली। चकिया क्षेत्र के दृष्टि डिजिटल लाइब्रेरी के प्रबंधक रिंकू सोनकर ने मीरजापुर के जनोदपुर मनउर गांव में एक वनवासी परिवार की शादी से पहले गृहिणी सामग्री देकर सहायता की है। उन्होंने 8 अप्रैल को होने वाली बेटी की शादी से पहले परिवार को बाल्टी , लोटा , गिलास,प्लेट इत्यादि दर्जनों बर्तन भेंट किया।

समाजसेवी रिंकू सोनकर को जब मीरजापुर के जनोदपुर मनउर निवासी केशा वनवासी की बेटी की शादी की जानकारी मिली कि वनवासी परिवार बहुत ही गरीब है , तो उन्होंने तुरंत सहायता का निर्णय लिया । शादी से एक दिन पहले ही समाजसेवी रिंकू सोनकर उनके घर पहुंच कर दर्जनों बर्तन भेंट किए ।

इस अवसर पर समाजसेवी रिंकू सोनकर ने ने कहा, “समाजसेवा करना ही मेरा कर्तव्य है।” समाजसेवी रिंकू सोनकर ने नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत को चरितार्थ कर गरीब परिवार की मदद किए ।

वनवासी परिवार को शादी से पूर्व यह सहायता मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। इस दौरान आलोक कुमार, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, अरुण कुमार , कांशी राम , संदेश कुमार और दर्जनों अन्य लोग उपस्थित रहे।