चकिया तहसील क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अव्यवस्थाओं को लेकर अब आवाज तेज होने लगी है।
कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का खुलेआम व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि बाजारों में जाम की समस्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।
इसके साथ ही, सीमेंट की दुकानों पर सरिया और छड़ को बिना ढके खुले में ढोया जा रहा है, जिससे राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि अब जागरूक नागरिकों और समाज के जिम्मेदार लोगों ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है ,और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम उठाए गए, तो क्षेत्र में जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से निजात मिल सकती है।
जनता की बढ़ती सक्रियता से उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन जल्द ही नियमों का पालन सुनिश्चित कराते हुए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाएगा और चकिया तहसील क्षेत्र में व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य करें।