Edition

best news portal development company in india

पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा चौकीदारों को साइकिल वितरण किया गया।

SHARE:

चंदौली-आज दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक चंदौली, आकाश पटेल द्वारा पुलिस लाइन चंदौली में जनपद के समस्त थानों के चौकीदारों को साइकिल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं तथा सूचना संकलन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रहती है।
साइकिल वितरण से चौकीदारों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी एवं वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रियता के साथ भ्रमण कर सकेंगे, जिससे अपराध नियंत्रण एवं सूचना संप्रेषण में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक, वेदमणि मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।