जिला संवाददाता सुरेंद्र सिंह नागवंशी iconic india news
धानापुर चन्दौली प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को पूरे विश्व में विश्व मानव व्यापार विरोध दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस का उद्देश्य मानव व्यापार जैसे गंभीर संगठित अपराध के प्रति समाज को जागरूक करना, पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करना तथा मानव व्यापार के रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।
इस वर्ष 2026 की थीम “Trapped Behind the Scam” है। थाना धानापुर के साइबर सेल सूर्य प्रवीण जी के द्वारा बताया गया कि यह थीम इस बात पर केंद्रित है कि किस प्रकार मानव तस्कर आज के समय में फर्जी नौकरी, शिक्षा,मॉडलिंग, विदेश भेजने, विवाह तथा सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों, विशेषकर बच्चों और किशोरियों को धोखे से अपने जाल में फँसाते हैं।
इस थीम का उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के छल एवं मानव तस्करी के खतरों के प्रति सतर्क करना है।
इसी क्रम में आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत शिक्षा विभाग के सहयोग से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धानापुर के वार्डेन सीमा जी के द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में इस वर्ष की वैश्विक थीम “Trapped Behind the Scam” है।
इसपर विशेष चर्चा की गई। छात्राओं को बताया गया कि वर्तमान समय में मानव तस्कर सोशल मीडिया, फर्जी नौकरी,शिक्षा, विवाह एवं अन्य आकर्षक प्रलोभनों के माध्यम से बच्चों और किशोरियों को अपने जाल में फँसाने का प्रयास करते हैं। उन्हें ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी से बचाव , अजनबियों पर विश्वास न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों, पुलिस, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता सत्र के दौरान मुकेश कुमार के द्वारा छात्राओं को “बढ़ते बच्चे” फिल्म का प्रदर्शन भी कराया गया। फिल्म के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकार, सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श, बाल विवाह,पाक्सो अधिनियम तथा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया और विस्तृत रूप से बताया गया ।
फिल्म प्रदर्शन के बाद आयोजित संवाद सत्र में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बच्चों के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के समस्या के रोकथाम में अपनी भूमिका को समझा।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सतर्कता] आत्मविश्वास एवं सुरक्षित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना तथा उन्हें मानव तस्करी एवं ऑनलाइन ठगी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना था।
अंत में सभी छात्राओं ने मानव व्यापार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा स्वयं एवं अपने साथियों की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय से कृति सिंह, गुंजन कुशवाहा, प्रियंका, गुरुसेवक प्रीति लता और कर्मचारी एवं छात्राएं इत्यादि उपस्थित रहे।।
Author Profile
Latest entries
BreakingAugust 19, 2026अवैध और हानिकारक मच्छर रोधी अगरबत्तियों पर प्रशासन सख्त, बिक्री पाई गई तो होगी कानूनी कार्रवाई
BreakingAugust 19, 2026बीएसए सचिन कुमार ने KGBV सकलडीहा का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक
BreakingAugust 19, 2026नरौली गांव के काली मंदिर से 20 किलो का घंटा और सात चांदी की आंखें चोरी
BreakingAugust 17, 2026मेहंदीघाट से कांवर लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर