सीतापुर। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से सांसद अशोक रावत के सीतापुर में आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां फूल-मालाओं, नारों और जनसमर्थन के साथ उनका स्वागत किया गया।
विशेष रूप से RSVG पब्लिक इंटर कॉलेज, कल्ली चौराहा पर योगी मॉडल के बुलडोज़र के साथ अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
मिश्रिख विधानसभा (संदना) क्षेत्र के शिव शक्ति मैरिज लॉन, संदना सहित कोनीघाट, गोपालपुर भट्ठा, जरिगवां और कल्ली चौराहा जैसे विभिन्न स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल उपाध्यक्ष संजय प्रकाश त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अतुल गौतम, लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रमोद तिवारी, निर्मल तिवारी, रिटायर्ड फार्मासिस्ट ऑफिसर रामगोपाल त्रिपाठी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह पूरा आयोजन न केवल जनसमर्थन का प्रदर्शन था, बल्कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह को भी दर्शाता नजर आया। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस भव्य स्वागत को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
BreakingAugust 19, 2026अवैध और हानिकारक मच्छर रोधी अगरबत्तियों पर प्रशासन सख्त, बिक्री पाई गई तो होगी कानूनी कार्रवाई
BreakingAugust 19, 2026बीएसए सचिन कुमार ने KGBV सकलडीहा का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक
BreakingAugust 19, 2026नरौली गांव के काली मंदिर से 20 किलो का घंटा और सात चांदी की आंखें चोरी
BreakingAugust 17, 2026मेहंदीघाट से कांवर लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर