ब्यूरो रिपोर्ट- अनुराग तिवारी Iconic india news
राष्ट्रगुरु देवरहा सरकार के प्राकट्य दिवस एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवरहा पीठ में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से संत-महात्मा, श्रद्धालु तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।
कार्यक्रम में देवरहा पीठाधीश्वर श्री 1008 बाबा के मानस शक्ति पूज्य श्री बाल योगी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए राष्ट्र, समाज और समस्त मानवता के कल्याण की कामना की। उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई—
“गुरु बिनु भव निधि तरइ न कोई, जो बिरंचि शंकर सम होई।”
का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रह्मा और भगवान शिव के समान समर्थ व्यक्ति भी गुरु की कृपा के बिना मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकते।
पूज्य बाल योगी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्य, सेवा, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने योग, आयुर्वेद और अध्यात्म के माध्यम से स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के निर्माण पर बल देते हुए कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य लोककल्याण और आत्मकल्याण है।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन, अनुष्ठान, आरती और धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने राष्ट्रगुरु देवरहा सरकार के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।
पीठ की ओर से बताया गया कि देवरहा पीठ पर सावन सोमवार, नवरात्र, कार्तिक पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, नैमिष परिक्रमा सहित वर्षभर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम का समापन “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की मंगलकामना तथा “गुरु गोरखनाथ जी की जय” के उद्घोष के साथ हुआ।
![]()
Author Profile
Latest entries
BreakingAugust 19, 2026अवैध और हानिकारक मच्छर रोधी अगरबत्तियों पर प्रशासन सख्त, बिक्री पाई गई तो होगी कानूनी कार्रवाई
BreakingAugust 19, 2026बीएसए सचिन कुमार ने KGBV सकलडीहा का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक
BreakingAugust 19, 2026नरौली गांव के काली मंदिर से 20 किलो का घंटा और सात चांदी की आंखें चोरी
BreakingAugust 17, 2026मेहंदीघाट से कांवर लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर