ब्यूरो रिपोर्ट- अंकित तिवारी Iconic India News
लखीमपुर खीरी जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील गोला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से की।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का समाधान तहसील स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए, जबकि उच्च स्तर से कार्रवाई अपेक्षित मामलों को आवश्यक आख्या के साथ संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रेषित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाए, ताकि आमजन का प्रशासन और पुलिस पर विश्वास मजबूत हो।
इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल की संबंधित तहसीलों में उपस्थित रहकर जनसुनवाई की और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की।
प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।
Author Profile
Latest entries
BreakingAugust 19, 2026अवैध और हानिकारक मच्छर रोधी अगरबत्तियों पर प्रशासन सख्त, बिक्री पाई गई तो होगी कानूनी कार्रवाई
BreakingAugust 19, 2026बीएसए सचिन कुमार ने KGBV सकलडीहा का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक
BreakingAugust 19, 2026नरौली गांव के काली मंदिर से 20 किलो का घंटा और सात चांदी की आंखें चोरी
BreakingAugust 17, 2026मेहंदीघाट से कांवर लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर