चकिया, चंदौली/ दिनांक 04 अगस्त, 2026 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खण्ड शहाबगंज में एक भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 34 जोड़े धूमधाम व वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार नवदंपत्तियों को सुखद दांपत्य जीवन के लिए उपहार सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में काशीनाथ सिंह (जिला अध्यक्ष भाजपा) एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह तथा श्रीमति गीता देवी प्रशासक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा राज्य सरकार गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने और उनका सम्मानजनक विवाह संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और बेटियों के स्वावलंबन का एक सशक्त प्रतीक है। शहाबगंज में परिणय सूत्र में बंधे सभी 34 नवदंपत्तियों को मेरे ओर से सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन का हार्दिक आशीर्वाद।
हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में सभी 34 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह कराया गया और शासन द्वारा निर्धारित डीबीटी (DBT) धनराशि के साथ-साथ सभी आवश्यक उपहार सामग्री एवं बर्तन कीट वितरित किए गए हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह , जिला समाज कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी तथा विकास खण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।।
Author Profile
Latest entries
BreakingAugust 19, 2026अवैध और हानिकारक मच्छर रोधी अगरबत्तियों पर प्रशासन सख्त, बिक्री पाई गई तो होगी कानूनी कार्रवाई
BreakingAugust 19, 2026बीएसए सचिन कुमार ने KGBV सकलडीहा का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक
BreakingAugust 19, 2026नरौली गांव के काली मंदिर से 20 किलो का घंटा और सात चांदी की आंखें चोरी
BreakingAugust 17, 2026मेहंदीघाट से कांवर लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर