हरवंश राम ब्लॉक प्रभारी धानापुर
चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक में , साइबर वर्ल्ड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर की तरफ से तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा संस्था के प्रबंधक हरवंश कुमार बिंद के नेतृत्व में निकाली गई, जिसका उद्देश्य 1942 में क्षेत्र को आजाद कराने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देना था।
कंप्यूटर सेंटर से शहीद पार्क तक निकाले गए इस यात्रा में अमित कुमार, लकी कुमार, इरफान अली, रूपेश कुमार, हंसराज, गोलू, प्रज्जवल आदि लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
अगस्त क्रांति का यह महीना उन वीर योद्धाओं को याद करने का है, जिनकी वजह से हमें आजादी मिली। जहां देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली, वहीं धानापुर के लोगों ने इससे पांच साल पहले ही यानी 1942 में अंग्रेजों को भगाकर अपने क्षेत्र को आजाद करा लिया था। यह तिरंगा यात्रा उन्हीं शहीदों की याद में निकाली गई है।
दरअसल, धानापुर क्षेत्र के वीर योद्धाओं ने 16 अगस्त 1942 को धानापुर थाना गेट पर तिरंगा फहराकर क्षेत्र को अंग्रेजों से मुक्त करा लिया था। इस दौरान कई क्रांतिकारियों ने अपनी जान की आहुति दी थी। इस ऐतिहासिक घटना की याद में प्रत्येक वर्ष 16 अगस्त को शहीद पार्क में विशाल शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
16 अगस्त 1942 को पूर्व विधायक कामता प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में सेनानी धानापुर थाना गेट पर तिरंगा फहराने पहुंचे थे। तत्कालीन अंग्रेज दरोगा अनवारूल हक ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इसके बावजूद क्रांतिकारियों ने तिरंगा फहरा दिया। इससे गुस्साए थाना प्रभारी ने गोलियां चलवा दीं, जिसमें तीन लोग शहीद हो गए और कई अन्य घायल हुए थे।
Author Profile
Latest entries
BreakingAugust 19, 2026अवैध और हानिकारक मच्छर रोधी अगरबत्तियों पर प्रशासन सख्त, बिक्री पाई गई तो होगी कानूनी कार्रवाई
BreakingAugust 19, 2026बीएसए सचिन कुमार ने KGBV सकलडीहा का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक
BreakingAugust 19, 2026नरौली गांव के काली मंदिर से 20 किलो का घंटा और सात चांदी की आंखें चोरी
BreakingAugust 17, 2026मेहंदीघाट से कांवर लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर