ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग तिवारी Iconic India News
सीतापुर: यह नजारा किसी गांव या शहर से दूर बसे इलाके का नहीं, बल्कि सीतापुर शहर के तरीनपुर वार्ड में आर्यावर्त बैंक के पीछे का है। यहां पिछले कई वर्षों से खुला नाला स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। अब हालात इतने खराब हो गए हैं कि नाले का गंदा पानी आसपास के घरों में घुसने लगा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 5 फीट गहरा यह नाला खुला पड़ा है और इसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन का भी उचित रास्ता नहीं है। यहां लगभग 20 मकानों में करीब 200 लोग रहते हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि नाले का पानी मकानों की नींव के आसपास जमा होने से घर कमजोर होने और जमीन धंसने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ मकानों की जमीन पहले ही धंस चुकी है।
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र और शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
खुला और गहरा नाला बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा बना हुआ है। यदि कोई व्यक्ति इसमें गिरकर घायल होता है या कोई बड़ी दुर्घटना होती है, तो जिम्मेदारी किसकी होगी?
लोगों की मांग है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर नाले की सफाई, जल निकासी और सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था करे। साथ ही नाले को ढकने अथवा सुरक्षा के अन्य पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।
अब सवाल यह है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा?
Author Profile
Latest entries
BreakingAugust 19, 2026अवैध और हानिकारक मच्छर रोधी अगरबत्तियों पर प्रशासन सख्त, बिक्री पाई गई तो होगी कानूनी कार्रवाई
BreakingAugust 19, 2026बीएसए सचिन कुमार ने KGBV सकलडीहा का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक
BreakingAugust 19, 2026नरौली गांव के काली मंदिर से 20 किलो का घंटा और सात चांदी की आंखें चोरी
BreakingAugust 17, 2026मेहंदीघाट से कांवर लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर