चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सुरतापुर पथरा गांव के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान फुटियां गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा उर्फ सत्यम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के अनुसार सुनील विश्वकर्मा पेशे से बढ़ई का काम करते थे और परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। सोमवार शाम वह अपने ननिहाल देवरापुर गए थे। देर रात बाइक से घर लौटते समय सुरतापुर पथरा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सुनील तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी धानापुर थाना क्षेत्र के अमरा गांव निवासी गुड़िया देवी से हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी गुड़िया देवी और दो बेटों—5 वर्षीय सूर्या तथा छह माह के मासूम बच्चे को छोड़ गए हैं। परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य की असमय मौत से पत्नी, बच्चों और माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता आशा देवी, पिता बुल्लू विश्वकर्मा और भाई सचिन व राजकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बलुआ थाना के उपनिरीक्षक अनन्त भार्गव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना की सूचना दी थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान कर जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
BreakingAugust 19, 2026अवैध और हानिकारक मच्छर रोधी अगरबत्तियों पर प्रशासन सख्त, बिक्री पाई गई तो होगी कानूनी कार्रवाई
BreakingAugust 19, 2026बीएसए सचिन कुमार ने KGBV सकलडीहा का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक
BreakingAugust 19, 2026नरौली गांव के काली मंदिर से 20 किलो का घंटा और सात चांदी की आंखें चोरी
BreakingAugust 17, 2026मेहंदीघाट से कांवर लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर