Edition

best news portal development company in india

चकिया व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

SHARE:

चकिया चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चकिया के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह चकिया पैलेस में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने चकिया के अध्यक्ष विष्णु कुमार, महामंत्री मनोज चौहान और कोषाध्यक्ष अंकित मद्धेशिया को शपथ दिलाई। इसके साथ ही युवा अध्यक्ष दीपक चौहान, युवा महामंत्री हस्सन खान और कोषाध्यक्ष अमन मद्धेशिया सहित चकिया कमेटी के अन्य सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष मोहन वर्मा को जिले का उपाध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने अपने संबोधन में कहा कि चकिया के नए अध्यक्ष विष्णु कुमार और उनकी टीम जिले की टीम के साथ मिलकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करेगी और उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका लक्ष्य जिले के सभी बाजारों के व्यापारियों को एक साथ व्यापार मंडल से जोड़कर उनके मान-सम्मान की रक्षा करना और उनके उत्पीड़न व शोषण को एकजुट होकर रोकना है। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिले का व्यापार मंडल व्यापारियों की व्यापारिक समस्याओं का समाधान कराने और उनके हितों की रक्षा के लिए दृढ़संकल्पित है।
मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी समाज का देश के विकास में अहम योगदान होता है और वे प्रदेश व देश की आर्थिक रीढ़ होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के लिए दृढ़संकल्पित है । विधायक कैलाश आचार्य ने व्यापार मंडल द्वारा सभी वर्ग के व्यापारियों को एक मंच पर लाने के कार्य की सराहना की। विशिष्ट अतिथि चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि वे स्वयं एक व्यापारी हैं और व्यापारियों की पीड़ा समझते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके समक्ष आने वाली व्यापारियों की किसी भी समस्या का समाधान कराने का वे पूरा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उपस्थित राकेश मोदनवाल, देशदीप मित्तल, महमूद आलम,सतीश सेठ आका,धनंजय रस्तोगी,दीपक प्रजापति,मोहन वर्मा,आलोक जायसवाल, रिंकू सोनकर, अभिमन्यु प्रजापति,राजकुमार पाल,सुजीत जायसवाल, प्रदीप कुमार,शिव कुमार,नरेन्द्र पाल सिंह,गुरदीप सिंह,सी के राहुल,राजकुमार जायसवाल,निखिल गुप्ता,राजकुमार मोदनवाल,मुरलीधर,कुंन्दन् चौहान,हनुमान चौरसिया,अंकित जायसवाल,चंद्रशेखर सिंह,गुलाम गौस,सुशील शर्मा,सलमान खान,अमन अली,राजेश जायसवाल,अवधेश मोदनवाल,राजेश सारंग,लाल साहब,गणेश बाबा,रामलाल वर्मा,कमरुद्दीन अंसारी,विनोद केशरी
,अवधेश मौर्य,सेराज अहमद,आशीष जायसवाल,श्याम सुन्दर सेठ जहिर खान,संदीप केशरी सहित सैकड़ो की संख्या मे व्यापारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सकुशल संचालन वरिष्ठ व्यापारी कैलाश जायसवाल ने किया।