Edition

चहनिया में विकास को लेकर सख्त तेवर: ब्लॉक प्रमुख की चेतावनी—लापरवाही बर्दाश्त नहीं

SHARE:

चहनिया (चंदौली)। स्थानीय विकास खंड परिसर स्थित क्षेत्र पंचायत हॉल में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने की, जिसमें पिछले विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से अपील की कि नई विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए अभी से कार्य शुरू करें।

ग्रामीणों को न हो परेशानी, सचिवों को निर्देश

ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम सचिवों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के लिए ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

चहनिया को प्रदेश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य

इस दौरान खंड विकास अधिकारी (BDO) राजेश कुमार नायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से चहनिया ब्लॉक को पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर खंडवारी प्रधान सतीश कुमार, प्रधान धर्मेंद्र यादव, मुकेश साहनी, दीपक यादव सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई