चन्दौली जनपद के चहनियां कस्बा में सोमवार को बकाया वसूली,क्रॉस बिजलीं सप्लाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिजलीं विभाग और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप ने पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमे कस्बा के एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज किया । टीम की इस अचानक कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
बिजली विभाग के उच्चाधिकारीयों के निर्देश पर सोमवार को बिजलीं विभाग के जेई सुभाष यादव,विजिलेंस विभाग के प्रभारी आशीष कुमार पांडेय,टीजी 2 मुकेश कुमार सिंह आदि कर्मियों द्वारा चहनियां कस्बा में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमें बकायेदारों और बाई पास बिजलीं जलाने को लेकर विशेष चेकिंग अभियान रहा । जिसमे विजिलेंस टीम द्वारा एक के खिलाफ बकाया में एफआईआर दर्ज किया गया । इस अभियान से कस्बा में हड़कंप मचा रहा । इस दौरान जेई सुभाष यादव ने कहा कि बिजलीं का बकाया बिल जल्द जमा करे । जिनका बिजलीं कट गया है और लोग बाई पास करके जला रहे है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही किया जायेगा । यह चेकिंग अभियान प्रतिदिन कस्बा,बाजारों और गांवो में चलेगा ।