Edition

best news portal development company in india

लापता नाबालिग किशोर आकाश बिन्द को पुलिस ने किया बरामद

SHARE:

रिपोर्टर हरवंश राम ब्लॉक प्रभारी धानापुर

धानापुर क्षेत्र के खड़ान गांव निवासी आकाश बिन्द (पुत्र मुसई बिन्द), जो 1 अप्रैल को घर से लापता हो गया था, को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। नाबालिग के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया था और उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार आकाश बिन्द ट्रेन से हावड़ा होते हुए कोलकाता पहुंच गया था, जहां वह कुछ समय तक रहा। किशोर की तलाश में धानापुर पुलिस टीम कोलकाता भी पहुंच गई थी, लेकिन इसी बीच वह स्वयं वापस घर लौट आया।
दोपहर में घर पहुंचने के बाद स्नेहा तिवारी ने उसकी काउंसलिंग करते हुए प्रेमपूर्वक पूछताछ की। इस दौरान किशोर ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से गया था और आगे से ऐसा कदम नहीं उठाने का भरोसा दिया।
सीओ सकलडीहा ने बताया कि जब से किशोर लापता हुआ था, तब से पुलिस लगातार मेहनत कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सकुशल लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।