Edition

ऊर्जान्चल कप टी 20 लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन में रेनुसागर ने शक्तिनगर को हराया :

SHARE:

38 वें सोनभद्र स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में ऊर्जान्चल कप टी 20 लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन मुकाबले में आरसीसी रेनुसागर ने शक्तिनगर को 5 विकेट से हरा दिया । रेनुसागर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया शक्तिनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 126 रन बनाए जिसमें रियांश ने 44, सौरव ने 24 रन बनाए, रेनुसागर के तरफ से सतेंद्र सिक्कू ने 4, गौरी शंकर ने 3 विकेट लिए जवाब में आरसीसी रेनुसागर ने 5 विकेट पर 16.5 ओवरों में 128 रन बना के जीत दर्ज की जिसमें संजय ने नाबाद 44, सतेंद्र सिक्कू ने 32 रन नाबाद बनाये, शक्तिनगर के तरफ से करन ने 2 विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच सतेंद्र सिक्कू को संजय उपाध्याय द्वारा दिया गया । इससे पूर्व उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ रवि गोंड बड़कू द्वारा फीता काटा गया, इस मौके पर गैवीनाथ यादव, आलोक श्रीवास्तव, आशुतोष राय, सुशील यादव रहे । अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें रेनुसागर, अनपरा परियोजना, एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली, निगाही, शक्तिनगर, आरसीसी रेनुसागर हैं जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें 8 मार्च को सेमीफाइनल खेलेंगीं व 9 मार्च फाइनल खेला जाएगा ।

सबसे ज्यादा पड़ गई