Edition

best news portal development company in india

सड़क के किनारे खड़े सीज किए गए दर्जनों वाहन से आमजन के लिए बनी मुसीबत-

SHARE:

चहनियां चंदौली बलुआ थाने के पास सड़क के किनारे खड़े सीज किए गए दर्जनों वाहन आमजन के लिए मुसीबत का सबक बन गए हैं। पुलिस द्वारा सड़क के पटरियों पर ही इन कंडम वाहनों को खड़ा कर देने से न केवल आवागमन वाधित हो रहा है। बल्कि हर समय भीषण दुर्घटना के आशंका बनी रहती है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि थाने के समीप प्राइमरी स्कूल और वाल्मीकि इंटर कॉलेज स्थित है। सुबह के समय जब सैकड़ो छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के लिए स्कूल पहुंचते हैं। तो इन वाहनों के कारण सड़क संकरी हो जाती है भारी वाहनों के अतिक्रमण के वजह से बच्चों को जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है। सालों से जर्जर हो रहे वाहन त्योहारों पर लगता है जाम बलुआ इंटर कॉलेज के प्रांगण और सड़क किनारे करीब तीन से चार दर्जन वाहन सालों से मुकदमे में फंसे हुए है। देखरेख के अभाव में ये वाहन अब पूरी तरह से जर्जर हो चुके है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, और और नवरात्र जैसे बड़े पर्वो पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे समय में सड़क पर खड़े ये वाहन घंटो लगने वाले जाम का मुख्य कारण बनते हैं। वहीं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग है कि इन भारी वाहनों को शीघ्र यहां से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाय‌। ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके।