Edition

best news portal development company in india

खंडवारी में गूंजा भक्ति का महाध्वनि: 24घंटे चला हरि कीर्तन, खंडवारी बंधवा मां काली व ढीह बाबा दरबार में झूम उठे भक्तगण पूर्व प्रधान भज्जुराम सिंह चौहान का आस्था के प्रति एक अलग ही अंदाज

SHARE:

चहनिया कस्बे अंतर्गत खंडवारी ग्राम सभा बंधवा पर चैत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। खंडवारी मां काली मंदिर दरबार एवं खंडवारी डीह बाबा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालु नजर आये , जहां पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया।
इस भव्य धार्मिक आयोजन का नेतृत्व पूर्व प्रधान भज्जुराम सिंह चौहान द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी श्रद्धा और आस्था से प्रेरित होकर लगातार 24 घंटे का हरि कीर्तन आयोजित कराया। कीर्तन में शामिल भक्तगण भगवान के भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा गांव भक्ति संगीत से गूंज उठा।
हवन-पूजन से पवित्र हुआ वातावरण
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर अपने परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन की पवित्र अग्नि और मंत्रोच्चारण से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
राहगीरों और श्रद्धालुओं को कराया गया प्रसाद वितरण
इस मौके पर आने-जाने वाले राहगीरों और सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। इससे न केवल सेवा भाव का संदेश गया, बल्कि लोगों के बीच भाईचारा और एकता भी मजबूत हुई।
पूर्व प्रधान भज्जुराम सिंह चौहान ने कहा
हम सनातन धर्म से जुड़े हैं और हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। इसी आस्था और खुशी के साथ हमने हरि कीर्तन का आयोजन कराया है, जिससे गांव में सकारात्मक ऊर्जा और खुशी का माहौल बना है। आगे भी हर नवमी पर इस तरह के धार्मिक आयोजन करते रहेंगे भक्ति में झूम उठा पूरा गांव
हरि कीर्तन के दौरान गांव के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी भक्ति में लीन नजर आए। ढोल, मंजीरा और भजन की धुन पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ऐसा लगा मानो पूरा खंडवारी एक ही सुर में भगवान के नाम का स्मरण कर रहा हो।धर्म, आस्था और एकता का बना प्रतीक खंडवारी
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि गांव में एकता, प्रेम और सहयोग का भी संदेश दिया। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता बढ़ती है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। मौके पर मौजूद रहे प्यारे लाल दिवान चौहान रवि विनोद रामराज परदेशी जोरीक हनुमार अनिल धर्मेंद्र