Edition

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन, श्रीमद् भागवत कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति

SHARE:

चहनिया चन्दौली क्षेत्र स्थित सहेपुर गांव में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सात दिवसीय
श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है।
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा की तीसरे दिन रविवार को कथा वाचक श्री सुंदर राज यतिराज स्वामी जी भगवान श्री कृष्णा जी का वर्णन करते हुए उनके महिमा का व्याख्या करते हुए बताया कि जब-जब पृथ्वी पर पापों व अत्याचार बढ़ता है तब-तब पृथ्वी पर भगवान किसी न किसी रूप में भगवान जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा श्रवण करने से प्राणियों की मोक्ष प्राप्त हो जाती है। कलियुग में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा मोझ प्राप्ति का सबसे उत्तम व सरल रास्ता है। जो भी श्र्रोता श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का कथा स्मरण करता है या सुनता है तो उसके सारे पाप निष्फल हो जाते और वह उत्तम फल प्राप्त कर मोक्ष प्राप्त करता है। वहीं उपस्थित व आयोजक श्री अंब्ररीश सिंह भोला, मुख्य अजमान निशांत सिंह, मार्गदर्शक आचार्य पंडित चंदन पांडेय, रणविजय सिंह, बबलू, रमेश पांडेय, दिग्विजय सिंह, राणा सिंह, उदय सिंह, मास्टर सुरेंद्र यादव, प्रशांत सिंह, सैकड़ो कार्यकर्ता व समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई