सीतापुर / जनपद सीतापुर के ग्राम सभा नगर सलेमपुर, सरदार कॉलोनी अली राजा चांदमारी में संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा, समानता और मानवाधिकारों के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने न केवल भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त किया।
कार्यक्रम में उनके विचारों, आदर्शों और सिद्धांतों को याद करते हुए सभी ने एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के युवा प्रदेश अध्यक्ष मुमताज गाजी, युवा जिला अध्यक्ष फुरकान अंसारी एवं जिला मीडिया प्रभारी दानिश कुरेशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।