Edition

धानापुर में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

SHARE:

धानापुर के मिश्रान में रविवार को धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया, भजन-कीर्तन व रामायण पाठ का आयोजन
चंदौली जनपद के धानापुर कस्बे के मिश्रान मोहल्ले में आज रविवार को भगवान परशुराम जयंती के साथ-साथ अक्षय तृतीया का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भगवान श्रीराम के चरित्र का गुणगान किया। भजन-कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
इस मौके पर अरविंद मिश्रा, बेद गुरु, अच्छू, मृत्युञ्जय सिंह, गौरी, सुनील पांडे और हरि श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई