आज विकास खण्ड मिश्रिख के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय परसौली (कम्पोजिट) में शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं अभिभावकों की सहभागिता पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश शुक्ला जी (जिला अध्यक्ष, भाजपा सीतापुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस.पी. शाह (पूर्व प्राचार्य, आरएमपी डिग्री कॉलेज, सीतापुर) ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राम किंकर पांडे जी,सुमन मौर्य ‘प्रधान’ श्री अखिलेश प्रताप सिंह जी (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) एवं श्री अवनीश कुमार यादव जी (खंड शिक्षा अधिकारी, मिश्रिख) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री रवीन्द्र कुमार दीक्षित जी सहित समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
👉 शिक्षा चौपाल जैसे कार्यक्रम समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने और जनभागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।