चकिया/चंदौली। बाढ़ की तबाही के बीच अपना घर-बार छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर परिवारों के दर्द को साझा करने रविवार को चकिया तहसीलदार चकिया तहसील के मवैया गांव पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय मवैया में बनाए गए राहत शिविर में उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी परेशानियां सुनीं और जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री किट वितरित की। प्रशासनिक अधिकारी को अपने बीच पाकर पीड़ित परिवारों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर बताईं।
राहत शिविर में तहसीलदार ने एक-एक परिवार से बातचीत कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से वितरित राहत किट में आटा, चावल, आलू, सरसों का तेल, घी, चना, लाई, नमक, मसाला, मोमबत्ती और माचिस समेत आवश्यक घरेलू सामग्री शामिल रही।
राहत सामग्री हाथ में पहुंचते ही लंबे समय से आपदा का सामना कर रहे परिवारों के चेहरों पर कुछ राहत नजर आई।
मासूम को गोद में लेकर दुलारा, भावुक हुआ माहौल
राहत वितरण के दौरान तहसीलदार का संवेदनशील और मानवीय रूप भी देखने को मिला।
शिविर में मौजूद एक मासूम बच्चे को उन्होंने गोद में उठा लिया और प्यार से दुलारा। बच्चे के परिजनों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी और मुश्किल समय में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अधिकारी का यह आत्मीय व्यवहार देखकर राहत शिविर में मौजूद लोगों के बीच भावुकता का माहौल बन गया।
बाढ़ पीड़ितों की मदद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राहत शिविर में रह रहे किसी भी परिवार को खाने-पीने, स्वास्थ्य या किसी अन्य आवश्यक सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े इस दौरान लेखपाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल व क्षेत्र के संभ्रान्त लोग मौजूद रहे!
जिला संवाददाता सुरेंद्र सिंह नागवंशी
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा