चंदौली। चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ में तीन दिवसीय 427वां जन्मोत्सव समारोह 10 से 12 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार शाम चार बजे अघोरपीठ मठ रामशाला में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, अरुण सिंह और धनंजय सिंह ने समारोह की विस्तृत जानकारी साझा की।
हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्मोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तीन दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक, भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी लगातार जारी रहेगी।
10 सितंबर: जलाभिषेक से होगी शुरुआत
जन्मोत्सव के पहले दिन 10 सितंबर को सुबह कांवरियों द्वारा बाबा कीनाराम का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद मानस पाठ और सुंदरकांड का आयोजन होगा।
सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक भैया लाल, मंजीत यादव और किशन राय की प्रस्तुतियां होंगी। शाम चार से छह बजे तक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
रात आठ से नौ बजे तक आरती और सोहर का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात नौ बजे से भोजपुरी कार्यक्रम में सुपरस्टार समर सिंह, मनोज यादव, मोनू अलबेला, पावन परदेशी, राकेश तिवारी और ज्योति माही अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
11 सितंबर: रामायण पाठ और कव्वाली का आयोजन
जन्मोत्सव के दूसरे दिन 11 सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक रामायण पाठ होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक मां खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
शाम चार से छह बजे तक संगोष्ठी का आयोजन होगा। रात नौ बजे से वसीम वारसी और नाज़ वारसी की कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
12 सितंबर: बिरहा दंगल रहेगा आकर्षण
समारोह के अंतिम दिन 12 सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक रामायण गान होगा। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शाम चार से छह बजे तक संगोष्ठी आयोजित होगी।
रात 10 बजे से भोर चार बजे तक बिरहा दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजय लाल यादव और रुचि यादव अपनी प्रस्तुति देंगे।
सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था रहेगी पुख्ता
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थल पर चार बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा। साथ ही आपात स्थिति के लिए एक एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी।
तीनों दिनों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद वितरण का सिलसिला लगातार चलता रहेगा।

Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा