लखनऊ। लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला कक्षा 9 के एक छात्र से कथित अभद्र बातचीत और अश्लील चैट से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, छात्र के अभिभावक ने 5 सितंबर को स्कूल प्रबंधन को शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले की आंतरिक जांच की। जांच के बाद स्कूल के प्रिंसिपल गैरी डोमिनिक एवरेट की ओर से पुलिस को रिपोर्ट सौंपी गई, जिसके आधार पर गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अब मामले में सामने आए कथित चैट, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच करेगी। साथ ही शिकायत से जुड़े तथ्यों और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा