चकिया/चंदौली। आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर चौका के अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रेलर को मौके से पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान खनन में संलिप्त चालक व अन्य अभियुक्त टीम को देखते ही मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, रविवार 06 सितंबर 2026 को सुबह करीब 09:40 बजे सूचना मिली कि चंद्रप्रभा रेंज के अमरा बीट अंतर्गत चूरहरि वन ब्लाक की पहाड़ी, जो आरक्षित वन क्षेत्र में आती है, वहां अवैध रूप से पत्थर चौका का खनन कर उसे ट्रेलर पर लोड किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी, चंद्रप्रभा रेंज के निर्देशन में चंद्रप्रभा रेंज, चकिया रेंज और उड़ाका दल की टीम वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची।
टीम ने थाना चकिया पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके से खनन कर लोड किए जा रहे पत्थर चौका सहित ट्रेलर को पकड़ लिया।
हालांकि, संयुक्त टीम की भनक लगते ही चालक और मौके पर मौजूद अभियुक्त फरार होने में सफल रहे।
वन विभाग की टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
वन विभाग के अनुसार, मामले में नियमानुसार सुसंगत धाराओं में वन अपराध दर्ज किया गया है तथा विभागीय कार्रवाई की जा रही है!
जिला संवाददाता सुरेंद्र सिंह नागवंशी
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा