सीतापुर /संदना। थाना संदना क्षेत्र के ग्राम रालामऊ में चोरों ने खेत में लगे सोलर वाटर पंप को निशाना बनाते हुए एक सोलर पैनल चोरी कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भी चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्राम निवासी मुनुवा प्रसाद शुक्ला पुत्र कृष्ण दत्त शुक्ला के खेत में सिंचाई के लिए सोलर वाटर पंप लगा हुआ है। बताया गया कि खेत में लगे पंप का 535 वाट क्षमता का Satvik कंपनी का सोलर पैनल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरी हुए पैनल की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
घटना की जानकारी होने पर किसान ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए सोलर पैनल का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर मामले की जांच कर चोरी हुए सोलर पैनल की बरामदगी तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने खेतों में लगे सोलर उपकरणों की सुरक्षा को लेकर पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 11, 2026खेत में लगे सोलर वाटर पंप से सोलर पैनल चोरी, किसान में रोष
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार