Edition

best news portal development company in india

ऊर्जान्चल कप टी 20 लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता में अनपरा परियोजना ने ब्रदर्स एकादश रेनुसागर को हराया

SHARE:

38 वें सोनभद्र स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में ऊर्जान्चल कप टी 20 लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन अनपरा परियोजना ने ब्रदर्स एकादश को 20 रनों से हरा दिया । अनपरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 169 रन बनाए जिसमें कप्तान सोनू पनिका ने 61 गेंदों में 79 रनों की नाबाद पारी खेली, विश्वजीत ने 33, नितेश ने 27 रन बनाए, रेनुसागर के तरफ से राहुल,रूपम,संजीव ने 1-1 विकेट लिए जवाब में ब्रदर्स एकादश 20 ओवरों में 9 विकेट पर 149 रन ही बना पाई जिसमें राहुल जायसवाल ने 31, दीपक 27, राधे 24, करन 20 रन बनाए, अनपरा के तरफ से उमेश विंद ने 2, कप्तान सोनू, सुनील, अंकित,आयुष ने 1-1 विकेट लिए । शानदार प्रदर्शन के लिए अनपरा परियोजना के कप्तान सोनू पनिका को मैन ऑफ द मैच अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय व विनोद यादव के द्वारा दिया गया । 6 मार्च को पहला मैच अनपरा परियोजना बनाम एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली व दूसरा मैच निगाही बनाम आरसीसी रेनुसागर के मध्य खेला जाएगा ।