जिला संवाददाता सुरेंद्र सिंह नागवंशी।
चन्दौली मानव संस्थान एवं महिला विकास संस्थान द्वारा जनपद चन्दौली में संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
जिसमें आज दिनांक 24 जुलाई 2026 कवच परियोजना से जुड़े सदस्यों बाल विवाह रोकथाम के क्षेत्र में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल की गई। परियोजना के तहत चिन्हित उन बालिकाओं को, जिनके बाल विवाह को समय रहते रोका गया था, उनको शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु 8 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सचिन कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा से बचाई गई बालिकाएँ अपनी शिक्षा जारी रख सकें,जिससे उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्राप्त हो और उनकी शिक्षा निरंतर बनी रहे।
यह पहल न केवल बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने हेतु है, बल्कि समाज में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त प्रयास है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने यह भी कहा कि जिसके माध्यम से ये परियोजना चलायी जा रही वो बहुत ही प्रशसनीय है।
बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने बताया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए नियमित रूप से विद्यालय जाना, मेहनत से पढ़ाई करना और आत्मविश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। बालिकाओं को यह भी प्रेरित किया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने सपनों को न छोड़ें और समाज में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने साइकिल प्राप्त कर खुशी व्यक्त की और नियमित रूप से विद्यालय जाने एवं पढ़ाई जारी रखने और समाज में अन्य बच्चों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
मानव संसाधन से मुकेश कुमार,देवेन्द्र कुमार , अशोक , नारायन व शहनाज उपस्थित रहे।।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा