रिपोर्ट: अनूराग तिवारी, ब्यूरो चीफ | सीतापुर
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पुलिस ने एक इनामी वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आशिक पुत्र मोबीन के रूप में हुई है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, थाना सकरन और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान ओड़ा-झाड़ रसूलपुर रोड के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने की कोशिश की।
आत्मरक्षा और आरोपी की गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी थाना सकरन में दर्ज मुकदमा संख्या 200/2026 में धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत वांछित था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सीतापुर ने पहले ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पीली धातु का एक कान का कुंडल पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 11, 2026खेत में लगे सोलर वाटर पंप से सोलर पैनल चोरी, किसान में रोष
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार