![]()
लखीमपुर खीरी | Iconic India News
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में यूरिया खाद वितरण के दौरान अव्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई है। सिसैया चौराहा स्थित इफको केंद्र पर शुक्रवार को यूरिया लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही कतार में खड़े रहे। इसी दौरान उमस भरी गर्मी और लंबे इंतजार के कारण दो किसानों की तबीयत बिगड़ गई और वे लाइन में ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसानों की लंबी कतार लगी हुई थी और खाद वितरण की रफ्तार धीमी होने से लोगों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। इसी बीच ठुठवा बंशीबेली गांव निवासी दुलारे और मुराउन पुरवा निवासी जमुना अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने दोनों को तुरंत छाया में पहुंचाया, पानी पिलाया और चेहरे पर पानी डालकर प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसैया ले जाया गया, जहां इलाज के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई।
किसानों ने उठाए सवाल
घटना के बाद किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पर्याप्त स्टॉक, पेयजल और छाया जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने मांग की कि खाद वितरण केंद्रों पर बेहतर इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
एसडीएम ने किया निरीक्षण– घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम शशिकांत मणि मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पेयजल और छाया की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण दोनों किसानों की तबीयत बिगड़ी थी।
एसडीएम ने कहा कि दोनों किसानों का उपचार कराया गया है और अब उनकी स्थिति सामान्य है। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है, ताकि आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
बारिश के बीच खाद की बढ़ी मांग-मानसून के दौरान धान और अन्य खरीफ फसलों में यूरिया की जरूरत बढ़ने से जिले के कई खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में प्रशासन के सामने चुनौती है कि खाद की उपलब्धता के साथ-साथ किसानों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 11, 2026खेत में लगे सोलर वाटर पंप से सोलर पैनल चोरी, किसान में रोष
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार