जिला संवाददाता सुरेंद्र सिंह नागवंशी।
चकिया चन्दौली के चकिया तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक केन्द्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के निर्देशन में उर्जा अधिकारी, चकिया एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल) डॉ. संजय कुमार सिंह व उपजिलाधिकारी चकिया के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान शैलेपुर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय केन्द्र पर मौजूद तकनीशियन टीम को देखते ही मौके से फरार हो गये तथा कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला।
जांच में यह भी पाया गया कि उक्त डायग्नोस्टिक सेंटर का पंजीकरण सकलडीहा के पते पर कराया गया था, जबकि इसका संचालन चकिया क्षेत्र में किया जा रहा था।
उक्त केन्द्र के संबंध में पूर्व से अनेक शिकायतें भी प्राप्त हो रही थीं, अनियमितताओं एवं प्रथम दृष्टया पाए गए उल्लंघनों के आधार पर उक्त केयर डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
इसके उपरांत बाबा किनाराम हॉस्पिटल, सादुल्लापुर, चकिया का निरीक्षण किया गया, जहाँ निरीक्षण के समय अस्पताल का शटर बंद मिला तथा कोई भी उत्तरदायी व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला।
निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी चैरिटेबल हॉस्पिटल, हर्ष हॉस्पिटल एवं ओम साईं हॉस्पिटल को नोटिस जारी करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह के भीतर बेसमेंट में संचालित समस्त बेड एवं अस्पताल संबंधी सामग्री को हटाकर प्रथम तल अथवा नियमानुसार अनुमन्य स्थान पर स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें।
वहीं चकिया सि एम एस चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास सिन्हा ने कहा कि हमारे कार्य काल में कोई भी फर्जी सेंटर नहीं चलेगा अगर चलेगा तो उसका भी यही हाल होगा, अन्यथा मुझे नियमानुसार कठोर कार्रवाई करते हुए संबंधित संस्थान को सील करना पड़ेगा।
वहीं एस डी एम चकिया एवं चिकित्सा अधिकारीयों के नेतृत्व में चलें इस अभियान से फर्जी हास्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों के मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा