सीतापुर जिले के ब्लॉक एलिया क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक निजी विद्यालय के खिलाफ बिना मान्यता संचालित होने और अभिभावकों से जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, S.D. Global Public School (पता – परेई मोड़, गोकुलपुर, वजहतपुर, ब्लॉक एलिया, जनपद सीतापुर) बिना वैध मान्यता के संचालित किया जा रहा है।
अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा 1 की किताबों का कोर्स ₹1800 और कक्षा 2 का ₹2000 तय कर दिया गया है। साथ ही, किताबें केवल एक ही निर्धारित दुकान से खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। अन्य दुकानों से किताबें खरीदने की अनुमति नहीं दी जाती, जिससे अभिभावकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
इस मामले को लेकर अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन की इस मनमानी के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल की मान्यता की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा