रिपोर्टर हरवंश राम ब्लॉक प्रभारी धानापुर
चंदौली जिले के अलीनगर स्थित चौपाल सागर में आईटीसी ने जिले के मेधावी सितारे सम्मान समारोह’ का आयोजन किया। इस दौरान सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 165 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लगभग 80 अभिभावकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को मोबाइल पर बेवजह रील बनाने से बचने की सलाह दी। सीओ ने कहा कि रील बनाने में कीमती समय नष्ट होता है और कई बार लोग रेलवे ट्रैक या राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे खतरनाक स्थानों पर वीडियो बनाकर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सामग्री बनाने के लिए करने पर जोर दिया।
सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि चंदौली पुलिस ने हाल ही में ऑपरेशन वज्रपात के तहत अभियान चलाकर कई बच्चों और युवाओं को जागरूक किया है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान देने की सलाह दी। उनके अनुसार, अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच ही जीवन में सफलता की कुंजी है। आईटीसी के मैनेजर सुनील सिंह ने बताया कि उनकी संस्था शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से हर वर्ष इस सम्मान समारोह का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर आईटीसी के रवि शंकर विश्वकर्मा, निर्भय राय, प्रमोद कुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी और सहयोगी उपस्थित रहे। सम्मानित हुए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने इस पहल पर खुशी व्यक्त की और इसे शिक्षा तथा प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा