लखनऊ | Iconic India News
राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक को होमगार्ड के साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी कार रॉन्ग साइड से चला रहा था और रोकने पर विवाद हो गया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, घटना लखनऊ के हैदरगंज चौराहे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड ने रॉन्ग साइड से आ रही एक कार को रोककर चालक से नियमों का पालन करने को कहा। इसी बात पर कार चालक कथित तौर पर नाराज हो गया और वाहन से उतरकर होमगार्ड से बहस करने लगा।
कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और युवक ने कथित रूप से होमगार्ड को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद भी दोनों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की होती रही।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में होमगार्ड को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “मैं पुलिस बुला रहा हूं, आपने मुझे धक्का क्यों मारा? आप रॉन्ग साइड से क्यों आ रहे थे?” वहीं युवक भी ऊंची आवाज में बहस करता दिखाई देता है।
लोगों ने उठाए सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल!
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ हुई कथित बदसलूकी की निंदा की है। साथ ही सवाल उठाए जा रहे हैं कि यदि कानून लागू कराने वाले कर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। कई यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
पुलिस की कार्रवाई का इंतजार
खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा