नई दिल्ली | Iconic India News
अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। Global Passport Index 2026 की नई रैंकिंग जारी हो गई है, जिसमें भारत का पासपोर्ट 125वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत लगातार दुनिया के शीर्ष 100 सबसे मजबूत पासपोर्ट वाले देशों से बाहर बना हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट धारकों को फिलहाल 26 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा प्राप्त है। हालांकि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों की यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को पहले से वीजा लेना अनिवार्य है।
पिछले साल से एक पायदान नीचे आया भारत
वर्ष 2025 में भारत 124वें स्थान पर था। उससे पहले 2021 से 2023 तक भारत की रैंक 127वें स्थान पर बनी हुई थी। ताजा रिपोर्ट में भारत एक स्थान नीचे खिसककर 125वें स्थान पर पहुंच गया है।
भारतीय नागरिक किन देशों में बिना वीजा जा सकते हैं?
भारतीय पासपोर्ट धारकों को कई देशों में बिना पूर्व वीजा या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा मिलती है। इनमें प्रमुख रूप से—भूटान,नेपाल,जमैका,मकाऊ,फिलिस्तीन,ट्यूनीशिया,अंगोला,बारबाडोस जैसे देश शामिल हैं।
पड़ोसी देशों की तुलना में भारत कहां?
Global Passport Index 2026 के अनुसार भारत के पड़ोसी देशों में चीन सबसे आगे है, जिसे 104वीं रैंक मिली है।
दक्षिण एशिया के अन्य देशों की स्थिति इस प्रकार है—
चीन – 104वां स्थान
भारत – 125वां स्थान
नेपाल – 164वां स्थान
बांग्लादेश – 166वां स्थान
पाकिस्तान – 188वां स्थान
दुनिया के सबसे ताकतवर 10 पासपोर्ट
इस वर्ष की रैंकिंग में यूरोपीय देशों का दबदबा देखने को मिला। शीर्ष 10 देशों की सूची इस प्रकार है—स्वीडन,स्विट्जरलैंड,फिनलैंड,जर्मनी,डेनमार्क,नीदरलैंड,आयरलैंड,यूनाइटेड किंगडम,नॉर्वे,सिंगापुर वहीं अमेरिका और फ्रांस संयुक्त रूप से 11वें तथा कनाडा 13वें स्थान पर रहे।
पासपोर्ट रैंकिंग क्यों मायने रखती है?
किसी देश के पासपोर्ट की रैंकिंग इस बात पर आधारित होती है कि उसके नागरिक कितने देशों में बिना वीजा या आसान वीजा सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं। बेहतर रैंकिंग किसी देश की वैश्विक स्वीकार्यता, कूटनीतिक संबंधों और अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सहजता को दर्शाती है। हालांकि पासपोर्ट इंडेक्स अलग-अलग संस्थाओं की कार्यप्रणाली के अनुसार बदल सकता है, इसलिए विभिन्न वैश्विक सूचकांकों में रैंकिंग अलग हो सकती है।
Author Profile
Latest entries
BreakingJuly 25, 2026बड़ा घटनाक्रम: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक विवाद के बीच लिया फैसला!
SitapurJuly 25, 2026सीतापुर में भीम आर्मी का प्रदर्शन: CJP के समर्थन में धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज!
BreakingJuly 24, 2026चकिया में दिखा जंतर-मंतर आंदोलन की गूंज सैकड़ों छात्रों-युवाओं की रैली, SDM को सौंपा ज्ञापन
StateJuly 24, 2026संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत वाल विवाह के रोकथाम हेतु साईकिल का हुआ वितरण