नोएडा/जेवर | Iconic India News
यमुना एक्सप्रेसवे पर किसान संगठनों को दी जा रही टोल छूट की सुविधा बिना पूर्व सूचना के बंद किए जाने से उपजे विवाद पर फिलहाल राहत की खबर सामने आई है। किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।
किसानों ने टोल छूट बहाल करने की मांग को लेकर जेवर टोल प्लाजा पर धरने का ऐलान किया था। आंदोलन की घोषणा के बाद प्रशासन और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) सक्रिय हुआ और यमुना प्राधिकरण कार्यालय में किसान प्रतिनिधियों, प्राधिकरण के अधिकारियों तथा टोल कंपनी के बीच बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान किसानों ने टोल छूट सुविधा अचानक बंद किए जाने पर कड़ा विरोध जताया। इसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों को पहले की तरह निशुल्क टोल पार करने की सुविधा तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से बहाल की जाएगी।
वार्ता के बाद किसान संगठनों ने प्रस्तावित धरना फिलहाल स्थगित करने पर सहमति जताई। हालांकि, इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय 9 जुलाई को होने वाली अगली बैठक में लिया जाएगा।
किसान नेताओं का कहना है कि यदि बैठक में स्थायी समाधान नहीं निकला तो आगे की रणनीति तय कर आंदोलन दोबारा शुरू किया जा सकता है। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसानों की मांगों पर नियमों के अनुरूप विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
अब किसानों और प्रशासन दोनों की निगाहें 9 जुलाई की बैठक पर टिकी हैं, जहां टोल छूट व्यवस्था को लेकर अंतिम फैसला सामने आने की उम्मीद है।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 11, 2026खेत में लगे सोलर वाटर पंप से सोलर पैनल चोरी, किसान में रोष
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार