लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने श्री गीत लॉ कॉलेज पर प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर विद्यार्थियों से कथित अवैध वसूली और शैक्षणिक मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
एबीवीपी का आरोप है कि कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर विद्यार्थियों से अनावश्यक शुल्क वसूला जा रहा है। इसके अलावा महाविद्यालय में आवश्यक शैक्षणिक मानकों और आधारभूत सुविधाओं का भी अभाव है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिषद का कहना है कि इस संबंध में लगातार विद्यार्थियों से शिकायतें मिल रही हैं।
ज्ञापन के माध्यम से परिषद ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित महाविद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए और विद्यार्थियों से की जा रही कथित अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग संगठन मंत्री पुष्पेंद्र, विभाग संगठन मंत्री अश्वनी, विभाग संयोजक अनुभव, जिला संगठन मंत्री अमन, जिला संयोजक अंकित पाण्डेय सहित एबीवीपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि मामले में समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो छात्रहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 11, 2026खेत में लगे सोलर वाटर पंप से सोलर पैनल चोरी, किसान में रोष
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार