सीतापुर। विकास खंड मछरेहटा के अंतर्गत ग्राम पेरियाकोडार में माखन पासी के घर से जय सिंह यादव के मकान तक जाने वाली सड़क पिछले लगभग 8–10 महीनों से अत्यंत जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत और अनुरोध किया गया, लेकिन आज तक सड़क की मरम्मत अथवा नाली की व्यवस्था नहीं कराई गई।
बरसात के कारण सड़क पर भारी जलभराव और कीचड़ जमा हो गया है। नाली क्षतिग्रस्त होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य ग्रामीण आवागमन करते हैं, जिन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फिसलकर दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर सड़क का निरीक्षण कराया जाए तथा सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण का कार्य तत्काल कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
शिकायतकर्ता: देवेंद्र कुमार, विमलेश कुमार, अनिल कुमार एवं ज्ञानेंद्र बाजपेई
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा