जिला संवाददाता: सुरेंद्र सिंह नागवंशी
चंदौली/डीडीयू नगर : डीडीयू रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 28 लाख रुपये नकद के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई रेलवे में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे, पुलिस अधीक्षक रेलवे और वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे वाराणसी के पर्यवेक्षण में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सघन चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि कोलकाता मेल एक्सप्रेस (12322) के कोच में दो व्यक्ति एक बैग में अवैध नकदी लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके बैग की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान एक पिट्ठू बैग से कुल 28 लाख रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ में दोनों व्यक्ति इस रकम के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल सोनी (38 वर्ष) और पुष्प कुमार उसरेटी (23 वर्ष), दोनों निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।
बरामद नकदी के संबंध में आयकर विभाग वाराणसी को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम को दोनों आरोपियों और नकदी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
इस अभियान में जीआरपी और आरपीएफ के कई अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा