धानापुर (चंदौली)। धानापुर ब्लॉक के ग्राम सभा सितापोखरी में धराव और निदिलपुर शक्ति केंद्रों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने, उसे देखने तथा डाउनलोड करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रभारी मंडल महामंत्री रमेश यादव ‘बबलू’, संयोजक रोशन पांडेय, रमेश मौर्या और सुनील पांडेय उपस्थित रहे। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष अमित सिंह, हरिकेश यादव, राजन सिंह, फजुद्दीन सिद्दीकी, रामकिशुन शर्मा, राजाराम, वीरेंद्र मौर्या, विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
रिपोर्ट: हरवंश राम, ब्लॉक प्रभारी, धानापुर
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा