सीतापुर (ब्यूरो रिपोर्ट) । लखीमपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (UP 34AL 4852) बिजवार क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बच गया।
घटना के बाद चालक ने मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया को बताया कि उसके सामने रॉन्ग साइड से एक ऑटो आ गया था, जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, बाद में पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज में यह दावा गलत साबित हुआ।
सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि दुर्घटना के समय कोई भी वाहन गलत दिशा से नहीं आ रहा था। फुटेज के अनुसार इकोस्पोर्ट कार काफी तेज गति में थी और फ्लाईओवर के मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण कार पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही बिजवार चौकी पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी संदीप कुमार सिंह ने बिना देर किए एक कांस्टेबल को मौके पर सहायता के लिए भेजा, जिसने दुर्घटनास्थल पर यातायात को व्यवस्थित कराया और कुछ ही समय में आवागमन को सुचारु रूप से शुरू करा दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करती है। प्रारंभिक बयान में चालक द्वारा गलत जानकारी दिए जाने के बावजूद सीसीटीवी फुटेज ने दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने ला दी।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें अन्यथा दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी और दुर्घटना होने पर सही एवं तथ्यात्मक जानकारी दें, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके और किसी प्रकार की अफवाह न फैले।![]()
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 11, 2026खेत में लगे सोलर वाटर पंप से सोलर पैनल चोरी, किसान में रोष
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार